कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नेहा यादव, प्रमुख वक्ता के रूप में धैर्यवर्धन शर्मा, विशिष्ट अतिथि के रूप में जन अभियान परिषद के संभाग समन्वयक सुशील बरुआ एवं सामाजिक कार्यकर्ता बौद्धिक प्रमुख दामोदर दास एवं कृषि अनुसंधान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक श्री मुकेश कुमार शर्मा एवं साइंस कॉलेज की प्राचार्य श्री महेंद्र कुमार उपस्थित हुए। कार्यक्रम में सर्व प्रथम महर्षि अरविंद के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए दीप प्रज्वलित किया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख वक्ता के रूप में बोलते हुए धैर्यवर्धन शर्मा ने महर्षि अरविंद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि अगर महर्षि देश को जानना है तो हमें महर्षि अनंत अरविंद को जानना आवश्यक होगा, भारत भूमि की महिमा को जानना है भारत की संस्कृति को जानना है तो भी हमें महर्षि अरविंद को जानना आवश्यक है। उन्होंने महर्षि अरविंद के जीवन की बातों को उपस्थित छात्र छात्राओं को स्मरण कराया। जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव ने अपने उद्बोधन में युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा यदि ठान ले तो वह किसी भी कठिन से कठिन कार्य को कर सकता है। इसलिए हमेशा आपको महर्षि अरविंद जैसे महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेकर समाज हित में कार्य करना चाहिए। उन्होंने मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की प्रशंसा करते हुए कहा कि हमेशा मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करने के लिए तत्पर रहूंगी। अंत में हर घर तिरंगा अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र अतिथियों द्वारा प्रदान किए गए। कार्यक्रम का आभार जन अभियान परिषद की जिला समन्वयक श्रीमती रीना शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम का समापन वंदे मातरम गीत के गायन के साथ एवं संचालन ब्लॉक समन्वयक महेश परिहार द्वारा किया गया।
0 टिप्पणियाँ