Music

BRACKING

Loading...

शिवपुरी : वरिष्ठ पत्रकार अखिलेश दुवे का "आइसना "के जिलाध्यक्ष बनने पर हुआ स्वागत-सम्मान


 शिवपुरी। फिजीकल मार्ग पर स्थिति ऋषि मैरिज गार्डन मे शिवपुरी के पत्रकार एवं समाजसेवियो ने ऑल इंडिया स्माल पेपर एसोसिएशन "आइसना" के शिवपुरी जिले के जिलाध्यक्ष अखिलेश दुवे को बनाये जाने पर  पर भव्य स्वागत-सम्मान किया.

स्वागत-सम्मान कार्यक्रम की अध्यक्षता पं.केदार समाधिया ब्यूरोचीफ साप्ताहिक "आपकी आवाज" ने की,मुख्यअतिथि डा.शंकर शिवपुरी स्थानिय संपादक  दैनिक श्रमसाधना एवं  वरिष्ठ पत्रकार रवीन्द्र सक्सेना थे, विशिष्ट अतिथि राजकुमार गुप्ता "बबलू" ब्यूरो चीफ मासिक पत्रिका-"पुलिस पंचायत',वरिष्ठ महिला पत्रकार शालू गोस्वामी , बालकृष्ण शर्मा"बाबी संपादक-"चक्रबीर न्यूज" न्यूज,मनीष बंसल ब्यूरो चीफ दैनिक "आलाप"एवं फिल्म कलाकार तान्या गोस्वामी थी.

प्रारंभ मे सभी अतिथियों ने माँ.शारदा के चित्र पर माल्यार्पण किया.इसके उपरांत सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया.इसके बाद आइसना के जिलाध्यक्ष अखिलेश दुवे का पुष्प हार पहना कर भव्य स्वागत-सम्मान किया गया.सभी अतिथियों ओर पत्रकारों ने उद्बोधन दिया.संचालन डा.भूपेन्द्र विकल ब्यूरो चीफ "जी.एन.एस.न्यूज सर्विस,"साप्ताहिक श्रमसाधना" ने एवं आभार प्रदर्शन उम्मेदसिंह झा संपादक" प्रभात न्यूज"," दैनिक श्रम साधना "ने किया.

इस स्वागत -सम्मान कार्यक्रम मे वरिष्ठ पत्रकार डा. विजय निराला,पवन समाधिया, गुरुदत शुक्ला,इशाहक खान,सुनील नगेले,श्रीमती रानी,संतोष शर्मा हेमंम गोयल,गुगली  चोबे, इत्यादि गणमान्य नागरिक उपस्थित थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ