Music

BRACKING

Loading...

MP : 5 डंपर नो एंट्री में घुसे, 25 हजार का चालान काटा

 


दिलीप बिल्डकॉन कंपनी के पांच डंपर बोर्ड को अनदेखा करके नो एंट्री जोन में घुस आया। ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने बीच में रोका तो ड्राइवर ने अपने मोबाइल से मैनेजर की बात करा दी। मैनेजर भी ट्रैफिक कर्मियों को डांटने लगा और जबरन बीच शहर से होकर डंपर निकलवा दिए। पॉइंट लगाकर ट्रैफिक पुलिस ने घेराबंदी करके डंपर रोक लिए। पकड़कर पांचों डंपर ट्रैफिक थाने ले आए। ट्रैफिक पुलिस ने 25 हजार रुपए का चालानी कार्रवाई कर दी है।

ट्रैफिक थाना प्रभारी रणवीर सिंह यादव ने बताया कि शनिवार की शाम ग्वालियर की तरफ से पांच डंपर नो एंट्री का बोर्ड लगा होने के बाद भी कठमई तिराहे से शहर की तरफ आने लगे। ग्वालियर बायपास चौराहे पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने रोककर आगाह किया कि नो एंट्री जोन में घुस आए ओ, वापस फोरलेन बायपास होकर निकल जाओ। ड्राइवर ने मैनेजर को कॉल लगाकर ट्रैफिक पुलिसकर्मी की बात कराई। मैनेजर ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी को डांट दिया और पांचों डंपर माधव चौक तरफ दौड़ा दिए। वायरलैस सेट पर सूचना प्रसारित होते ही पुलिस सक्रिय हो गई और झांसी तिराहे पर पांचों डंपर रोक लिए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ