Music

BRACKING

Loading...

अल्पविराम शिविर का आयोजन संपन्न



शिवपुरी,  राज्य आनन्द संस्थान जिला इकाई शिवपुरी आनन्दम विभाग के तत्वावधान में पिछोर के शासकीय छत्रसाल महाविद्यालय में गत दिवस एक दिवसीय अल्पविराम परिचय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 35 शासकीय एवं अशासकीय आनंदको द्वारा सहभागिता की गई। 
कार्यक्रम में सर्वप्रथम आगंतुकों को गुलाब का पुष्प देकर स्वागत किया गया, तथा शुभारंभ "हमको मन की शक्ति देना  मन विजय करें" प्रार्थना एवं प्रतिभागियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। प्रार्थना कमल सिंह कलावत आनंदम सहयोगी के द्वारा कराई गई तथा दीप प्रज्ज्वलन के लिए प्रतिभागियों को आमंत्रित किया। कार्यक्रम की भूमिका तथा परिचय राज्य आनन्द संस्थान की मास्टर ट्रेनर रिज़वाना खान ने प्रोजेक्टर परिचय वीडियो द्वारा कराया तत्पश्चात प्रथम सत्र में 'आनन्द की ओर' विषय पर आनंदम सहयोगी आशीष वर्मा ने प्रशिक्षण दिया, जिसके अंतर्गत जीवन में आनंद की निरंतरता के लिए सुझाव दिए। स्वयं एवं शरीर की आवश्यकताओं का निर्धारण विभिन्न बिंदुओं पर किया गया। स्वल्पाहार उपरांत दूसरे सत्र में आनंदम सहयोगी राहुल देव पुरोहित ने प्रशिक्षण दिया, जिसमें जीवन का लेखा जोखा विषय पर विचार रखे। इसी क्रम में राज्य आनन्द संस्थान के मास्टर ट्रेनर विजित जैन ने अपने जीवन में आए सकारात्मक बदलाव के बारे में अपने अनुभव साझा किए। कार्यशाला के समापन सत्र में राज्य आनन्द संस्थान के जिला प्रोग्राम लीडर अभय जैन ने अल्पविराम तथा शान्त समय का जीवन में महत्व बताया तथा आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का सफल संचालन मास्टर ट्रेनर रिज़वाना खान ने किया। साथ ही राज्य आनन्द संस्थान से जुड़े आशीष वर्मा, नरेश गुप्ता, प्रदीप राजौरिया एवं सभी आनन्दको की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ