Music

BRACKING

Loading...

फूड सेफ्टी टीम द्वारा खाद्य पदार्थों में मिलावट के प्रति चलाया जन जागरूकता अभियान



शिवपुरी, अभी खाद्य सुरक्षा विभाग और राजस्व की संयुक्त टीम द्वारा मिलावटी खाद्य पदार्थ पर अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है। फूड सेफ्टी विभाग की टीम ने एक और तरीका अपनाया है जिससे आमजन को भी यह पता रहे कि किस प्रकार मिलावटी चीजों का खाद्य पदार्थों में पता लगाया जा सकता है  फूड सेफ्टी टीम ने गत दिवस पोहरी और रविवार को शिवपुरी शहर में चलित प्रयोगशाला के माध्यम से आमजन को खाद्य पदार्थों में मिलावट के प्रति जागरूक किया। इसके अलावा टीम द्वारा स्कूली छात्र-छात्राओं को भी बताया। लगभग 200 से अधिक छात्र-छात्राओं को जानकारी दी ताकि बच्चे सजग रहे और अन्य लोगों को भी जागरूक कर पाएं।  प्रतिदिन उपयोग में लाने वाले खाद्य पदार्थ के माध्यम से कई हानिकारक चीज शरीर में पहुंचती  हैं, जो बीमारी का कारण बनती हैं, इसलिए जन जागरूकता बहुत जरूरी है। इसी जन जागरूकता के उद्देश्य से फूड सेफ्टी टीम द्वारा अभियान चलाया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ