Music

BRACKING

Loading...

शिवपुरी : जिला कांग्रेस कार्यालय शिवपुरी पर धूमधाम से मनाया गया 78 वा स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम

  जिला कांग्रेस कार्यालय शिवपुरी मध्य प्रदेश 

 anticorruptin news 

शिवपुरी कांग्रेस

शिवपुरी कांग्रेस कार्यालय

   जिला कांग्रेस कांग्रेस कार्यालय शिवपुरी पर आज स्वतंत्रता दिवस की 78 वीं वर्षगांठ  उत्साह पूर्वक धूमधाम से मनाई गई। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण जिला अध्यक्ष विजय सिंह चौहान जी द्वारा किया गया।

जिला कांग्रेस कार्यालय शिवपुरी से जारी प्रेस सूचना में जिला प्रवक्ता एडवोकेट राजकुमार शाक्य ने बताया कि आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सर्वप्रथम राष्ट्रगान का गायन किया गया। सभी साथियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय सिंह चौहान ने, म प्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी जी के संदेश का वाचन किया एवं आजादी के आंदोलन में अपनी कुर्बानी देने वाले शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया।

78 वा स्वतंत्रता दिवस

           इस अवसर पर संगठन मंत्री राजकुमार बंसल, पूर्व विधायक गणेश राम गौतम , जिला कांग्रेस के प्रधान पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कांग्रेसी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण धाकड़, महाराज सिंह यादव,रामकुमार यादव, रामजी लाल कुशवाहा, प्रवक्ता एडवोकेट राजकुमार शाक्य, यूथ अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह चौहान, एनएसयूआई अध्यक्ष शांतनु कुशवाहा नेता प्रतिपक्ष नगर पालिका श्रीमती शशि शर्मा पार्षद,पार्षद एमडी गुर्जर,जिला कांग्रेस के सेवादल के  प्रदेश पदाधिकारी अनिल उत्साही, हरीश खटीक,सेवादल के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र खटीक,पुनीत शर्मा, लक्षेंद्र शर्मा, सूरज अवस्थी, बंटी शर्मा, मनोज जैन,  गिर्राज धाकड़, कल्याण वर्मा, मानसिंह तोमर, अशोक बेड़िया, सरवन लाल धाकड़, मुन्ना लाल जी सुमन, दयालु जाटव,श्रीमती खटीक कोलारस,श्रीमती पार्वती जाटव के अलावा जिला कांग्रेस कमेटी के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

     

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ