Music

BRACKING

Loading...

प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण

शिवपुरी प्रभारी मंत्री


शिवपुरी। प्रभारी मंत्री, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने गुरूवार को श्रीमंत राजमाता विजयाराजे सिंधिया चिकित्सा महाविद्यालय एवं चिकित्सालय का निरीक्षण किया। उन्होंने भर्ती मरीजों से स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने व साफ सफाई की व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। इसके साथ ही पर्ची काउंटर, हेल्प डेस्क, आपातकालीन कक्ष आदि देखा। मरीजों से जानकारी ली कि उन्हे समय से डॉक्टर देखने आते है अथवा नहीं दवाईयां समय से मिल रही है अथवा नही। प्रभारी  मंत्री ने अधिष्ठाता डॉक्टर डी परमहंस सहित अधीक्षक डॉक्टर आशुतोष चौऋषि के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। प्रभारी मंत्री ने हर जनप्रतिनिधि को अपना जन्मदिन मेडिकल कॉलेज में मनाने का सुझाव दिया। जिससे हमारे कॉलेज की व्यवस्थाओं में सुधार होगा और जन्मदिन पर आए शुभचिंतकों द्वारा सहानुभूति के तौर पर माला की जगह कॉलेज फंड में स्वेच्छा से सहयोग राशि देनी शुरू करना चाहिए।

 

मंत्री जी का यह भी कहना था कि मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए। आपातकालीन में भर्ती मरीजों तथा उनके परिजनों से वार्ता की, कि उन्हे किसी प्रकार की समस्या तों नही। किसी भी मरीज को बेड के लिए प्रतीक्षा न करना पड़े यह भी सुनिश्चित किया जाए। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर सभी अच्छा व्यवहार करें तथा उन्हें आवश्यक दवाईयों की उपलब्धता सुनिश्चित कराए। नियमित भर्ती मरीजों का चेकअप करें। साफ सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखें। इस दौरान प्रभारी मंत्री के साथ कलेक्टर रविन्द्र चौधरी, पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़,शिवपुरी विधायक देवेंद्र जैन, कोलारस विधायक महेन्द्र यादव,भाजपा जिला अध्यक्ष राजू बाथम, जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव सहित अन्य वरिष्ठ जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ