Shivpuri news
प्रसिद्ध खेरे वाले हनुमान मंदिर की दानपेटी चोरी कर ले चोर चोरी की घटना सीसीटीवी में हुई कैद
शिवपुरी जिले के सतनवाड़ा थाना क्षेत्र के खरे वाले हनुमान मंदिर से अज्ञात चोर मंदिर में रखी दान पेटी को चुराकर अपने साथ ले गए चोरी की वारदात सीसीटीवी में भी कैद हुई है। सतनवाड़ा पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी।
कमलदास बाबा गुरू किशनदास बाईजी महाराज (50) ने बताया कि बीती रात 11 वजे वह और परसराम बाबा, गडबडदास बाबा खाना खाकर सो गये थे। सुबह 4:00 बजे उठकर देखा तो मंदिर का ताला टूटा पड़ा हुआ था और मंदिर में रखा दान पात्र चोरी हो चुका था। जिसे अज्ञात चोर चुरा कर ले गए थे। चोर सीसीटीवी में भी चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए कैद हुए हैं। मंदिर में रखा दान पत्र पिछले दो सालों से नहीं खोला गया था दान पत्र में लगभग दो लाख रुपए की राशि रखी हुई थी।
बता दे की पुलिस ने दानपात्र मंदिर से कुछ दूरी पर बरामद कर दिया।
सतनवाड़ा थाना प्रभारी
कुसुम गोयल का कहना है शिकायत के बाद हमने मामला दर्ज कर लिया है हमको सीसी फुटेज देखने पर हमको तीन अज्ञात व्यक्तियों का चेहरा सामने आया है जिनकी पड़ताल में पुलिस जुटी हुई है।


0 टिप्पणियाँ