NEWS > Bus accident
कराहर घाटी के पास एक स्लीपर बस अनिंत्रित पुलिया टकराई : घायलों को कराया गया पोहरी के स्वास्थ्य केंद्र सहित जिला अस्पताल में भर्ती
श्योपुर जिले के कराहर घाटी के पास एक स्लीपर बस अनिंत्रित होकर पेड़ों को तोड़ते हुए हाइवे की पुलिया से टकराकर फस गई। गनीमत रही कि बस पुलिया से टकरा गई नहीं तो बस आगे बढ़कर 33 केवीए बिजली के खंबे से टकरा जाती जिससे बड़ी घटना घटित हो सकती थी। इसके बावजूद बस की सवारी घायल हुईं हैं। जिन्हे उपचार के लिए कराहल सहित शिवपुरी के पोहरी के स्वास्थ्य केंद्र सहित जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। घटना शनिवार की सुबह 7 बजे की बताई गई हैं। दुर्घटना का कारण ड्राइवर को नींद का झोंका आना बताया गया हैं।
जानकारी के मुताबिक़ जय दुर्गे बस सर्विस की स्लीपर बस सवारियों को भरकर जयपुर से शिवपुरी की ओर आ रही थी। इसी दौरान श्योपुर जिले के कराहल की घाटी के पास बस अनियत्रिन्त होकर पेड़ों तो तोड़ते हुए पुलिया से टकरा गई। इस घटना में बस में सवार लोग घायल हुए हैं। जिन्हे उपचार के लिए कराहल सहित शिवपुरी के पोहरी के स्वास्थ्य केंद्र सहित जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। जिला अस्पताल घायल महिला को लेकर पहुंचे पोहरी मेहरा गांव के रहने बाले मुंशी जाटव ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ जयपुर से लौट रहा था। इसी दौरान बस रास्ते में दुर्घटना का शिकार हो गई। इस घटना में उसकी पत्नी चंदा जाटव घायल हुई है। उसका पैर फ्रैक्चर हुआ हैं।

0 टिप्पणियाँ