शिवपुरी | नरवर थाना की मगरौनी चौकी क्षेत्र की बड़ी घटना सामने आई है जहां बताया जा रहा है कि एक महिला को आरोपी अपने साथ जबरदस्ती अपने साथ ले जाने की कोशिश कर रहा था महिला ने उस का विरोध किया तो आरोपी ने महिला में गोली मार दी
खबर मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले से आ रही है जहां बताया जा रहा है कि शिवपुरी जिले की नरवर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मगरौनी चौकी के अंतर्गत एक महिला नहर के पास हैंडपंप से पानी भर रही थीं जब ही अचानक से एक महिला के ऊपर एक युवक ने गोली चल दी। घटना में महिला के शरीर में छः जगह छर्रे लगे है। गंभीर हालत में घायल महिला को इलाज के लिए ग्वालियर भर्ती कराया गया है। जबकि युवक की पुलिस तलाश कर रही है। लाली (30) कल्लू सेन निवासी बड़ी पना नहर चौकी मगरोनी थाना नरवर सोमवार को हैंडपंप पर पानी भर रही थी इस दौरान गांव का उदयभान और अपने साथ चलने की बोलने लगा। जब महिला ने उसके साथ जाने से मना किया तो उदयभान ने उसके ऊपर गोली चला दी। जिससे महिला के शरीर में छः जगह छर्रे लगे है। महिला को गंभीर हालत के चलते ग्वालियर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
0 टिप्पणियाँ