कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा के निर्देशानुसार भोपाल जिले में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, भोपाल द्वारा संचालित जिला जल परीक्षण प्रयोगशाला में पेयजल की गुणवत्ता की जांच हेतु आधुनिक परीक्षण सुविधा उपलब्ध होगी।
प्रयोगशाला में जल के भौतिक, रासायनिक एवं जैविक (बैक्टीरियोलॉजिकल) मानकों की जांच भारत सरकार एवं विभाग द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप की जाती है।
जनसामान्य, शासकीय एवं निजी संस्थानों की सुविधा के लिए निर्धारित परीक्षण शुल्क घरेलू उपयोग हेतु जल नमूना परीक्षण शुल्क 600 रुपये प्रति नमूना, व्यावसायिक एवं संस्थागत उपयोग शासकीय, निजी अस्पताल, विद्यालय, नगर निगम, नगर पालिका, निजी संस्थान, होटल हेतु जल नमूना परीक्षण शुल्क ₹1550 प्रति नमूना दर निर्धारित की गई है। जल गुणवत्ता की प्रमाणित जांच रिपोर्ट विभिन्न शासकीय, संस्थागत एवं तकनीकी आवश्यकताओं के लिए उपयोगी है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने नागरिकों, संस्थानों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से अपील की है कि वे अपने पेयजल की गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु जिला जल परीक्षण प्रयोगशाला में जल नमूनों की जांच कराएं एवं प्रमाणित रिपोर्ट प्राप्त करें।

0 टिप्पणियाँ