Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri news : इस्कॉन शिवपुरी के द्वारा द्वितीय बार 20 जुलाई को निकल जाएगी भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा

 

*रथ खींचकर धर्मप्रेमियों से पुण्य लाभ अर्जित करने का किया आग्रह*




शिवपुरी - जिला मुख्यालय शिवपुरी में एक बार फिर से द्वितीय बार अंतर्राष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ(इस्कॉन) शिवपुरी के तत्वाधान में आगामी 20 जुलाई को दोपहर 3 बजे से जग के नाथ भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा बड़े ही भव्य उत्साह और उल्लास के साथ निकाली जाएगी। इस भव्य दिव्य यात्रा में श्री श्री जगन्नाथ जी का ध्यान करते हुए धर्म लाभ प्राप्त करने हेतु समस्त धर्म प्रेमी जनों से रथ यात्रा में सपरिवार शामिल होकर रथ खींचकर पुण्य लाभ कमाने का आग्रह इस्कॉन शिवपुरी के द्वारा किया गया है। भगवान जगन्नाथ के रूप में निकाली जाने वाली इस रथ यात्रा के बारे में यह जानकारी प्रदान की इस्कॉन शिवपुरी के केंद्र प्रभारी रसराज प्रभु जी ने जो स्थानीय बायपास मार्ग पर स्थित इस्कॉन मंदिर शिवपुरी के परिसर में आयोजित प्रेसवार्ता के माध्यम से समस्त धर्मप्रेमी जनों को इस रथ यात्रा से जुड़ने का आवाहन कर रहे थे। इस दौरान प्रेस वार्ता में नगर के समाजसेवी इस्कॉन से जुड़े राजेंद्र गुप्ता (सेठ), किशोर जैमिनी, जय प्रकाश चौधरी, कपिल गुप्ता, अजय राजपूत आदि मौजूद रहे। भगवान श्री श्री जगन्नाथ जी की भव्य दिव्य रथ यात्रा के समापन उपरांत समस्त प्रभु जनों के लिए महाप्रसादी वितरण की व्यवस्था भी इस्कॉन मंदिर पर  रहेगी। 

*यह रहेगा जगन्नाथ रथ यात्रा का मार्ग*

प्रेस वार्ता के माध्यम से इस्कॉन शिवपुरी के रसराज प्रभु ने जानकारी देते हुए बताया कि भगवान श्री श्री जगन्नाथ जी की भव्य दिव्य रथ यात्रा महा महोत्सव का यह आयोजन स्थानीय तात्या टोपे पार्क से प्रारंभ होगा, जो नगर के गुरुद्वारा चौराहा से होते हुए माधव चौक चौराहे से परिक्रमा कर कोर्ट रोड से होकर अस्पताल चौराहे से होते हुए अग्रसेन चौराहा होकर एमएम हॉस्पिटल के सामने से पूरी चौराहे से स्थानीय बायपास मार्ग स्थित इस्कॉन मंदिर शिवपुरी पर संपन्न होगा। भगवान श्री जगन्नाथ जी की इस रथ यात्रा में दिव्या शंकर धोनी और वैदिक मित्रों के उच्चारण के साथ-साथ हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे, हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे का संकीर्तन पूरे मार्ग में गुंजयमान रहेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ