Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri News : इंसानियत का फायदा उठा शातिर ने लूटा गरीब मजदूर, परिवार का पेट पालने के लिए रखे 9 हजार पर हाथ साफ

 शिवपुरी जिले के रहने वाले एक मजदूर के साथ जबलपुर रेलवे स्टेशन पर कुछ ऐसा हुआ जिसने मानवता को शर्मसार कर दिया है। सोलापुर की एक धागा फैक्ट्री में मजदूरी कर परिवार का पेट पालने वाले धनवंत सिंह बघेल जब मेहनत की कमाई लेकर घर लौट रहे थे, तो एक शातिर ठग ने मदद का बहाना बनाकर उनकी मेहनत की कमाई पर हाथ साफ कर दिया।

घटना 16 जुलाई की है, जब धनवंत सोलापुर से वापस अपने गांव काली पहाड़ी मेड़ा श्यामपुर लौट रहे थे। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, जबलपुर स्टेशन पर टिकट लेते समय एक अज्ञात व्यक्ति ने बड़ी चालाकी से धनवंत का यूपीआई पिन देख लिया। इसके बाद वह उसी ट्रेन में सवार हो गया और धनवंत को अपनी बातों के जाल में फंसा लिया। सफर के दौरान उस ठग ने बेहद भावुक होकर कहा कि उसकी पत्नी की तबीयत बहुत खराब है और उसे तुरंत पैसों की जरूरत है।

मदद के नाम पर उस शातिर ने धनवंत से उनका मोबाइल फोन मांगा। जैसे ही धनवंत ने सहानुभूति में अपना फोन उसे दिया, ठग ने पलक झपकते ही उनके बैंक खाते से 9 हजार रुपये की राशि 'रविकांत चौबे' नाम के यूपीआई खाते में ट्रांसफर कर ली। पैसे ट्रांसफर करने के बाद ठग ने बड़ी सफाई से फोन वापस किया और पानी लाने का बहाना बनाकर ट्रेन से गायब हो गया। जब तक धनवंत को माजरा समझ आता, ठग रफूचक्कर हो चुका था।

इस घटना के बाद सदमे में आए धनवंत ने आज शनिवार की दोपहर 3 बजे शिवपुरी एसपी कार्यालय और साइबर क्राइम सेल का दरवाजा खटखटाया है। अपनी शिकायत में उन्होंने बताया कि वह एक गरीब मजदूर हैं और यह राशि उनके परिवार के लिए बहुत मायने रखती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ