Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri news : शिवपुरी के सरकारी स्कूल में रसोईया की नियुक्ति में बड़ा खेल, चार साल से सेवा दे रही महिला को हटाकर दूसरे का नाम दर्ज कराने का आरोप

 



शिवपुरी जिले के जिले के पिछोर तहसील अंतर्गत आने वाले ग्राम रेबई के शासकीय प्राथमिक विद्यालय में तैनात एक रसोईया ने नियुक्ति और वेतन भुगतान में भारी अनियमितता का आरोप लगाते हुए शनिवार की दोपहर ढेड़ बजे कलेक्टर से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित महिला रामकुमारी झा ने शिकायत में बताया है कि वह पिछले चार वर्षों से निरंतर स्कूल में रसोईया के रूप में अपनी सेवाएं दे रही है, लेकिन अब स्कूल प्रबंधन और कुछ प्रभावशाली लोगों की मिलीभगत से उसे हटाकर उसकी जगह सावित्री यादव का नाम दर्ज कराने का षड्यंत्र रचा जा रहा है।


पीड़ित महिला ने अपने आवेदन में स्पष्ट किया है कि वह अत्यंत गरीब परिवार से है और लंबे समय से पूरी ईमानदारी के साथ कार्य कर रही है। आरोप है कि स्कूल प्रबंधन ने अप्रैल 2026 के बाद से उसका वेतन भी नहीं दिया है। महिला ने बताया कि उसने 15 जून से 7 जुलाई तक भी अपनी सेवाएं दीं, लेकिन शिक्षकों ने न तो उसकी हाजिरी लगाई और न ही वेतन का भुगतान किया। जब उसने अपने अधिकार के लिए आवाज उठाई, तो उसे यह कहकर धमकाया गया कि जहाँ जाना हो वहां शिकायत कर दो। स्कूल में हुई इस मनमानी से परेशान होकर अब पीड़ित महिला ने कलेक्टर के समक्ष आवेदन देकर बकाया वेतन दिलाने, उसे वापस पद पर बहाल करने और मिलीभगत करने वाले दोषी शिक्षकों व अन्य लोगों के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई करने की मांग की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ