Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri News : नाबालिग को परिजनों को सौंपने की मांग, एसपी कार्यालय के बाहर सड़क पर बैठे परिजन

शिवपुरी में शुक्रवार को एक नाबालिग बालिका के परिजन एसपी कार्यालय के बाहर सड़क पर बैठ गए। परिजनों का आरोप है कि बालिका के बरामद होने के बावजूद उन्हें उससे मिलने नहीं दिया जा रहा और न ही उसे उनके सुपुर्द किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने मामले में अन्य आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और एफआईआर में गंभीर धाराएं जोड़ने की मांग भी की है।

परिजनों द्वारा पुलिस अधीक्षक को दिए गए आवेदन में बताया गया है कि नाबालिग के लापता होने पर गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। बाद में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर बालिका को बरामद कर लिया। परिजनों का आरोप है कि बालिका ने पूछताछ के दौरान आरोपी और उसके अन्य साथियों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। इसके बावजूद अन्य आरोपियों पर अब तक कार्रवाई नहीं की गई है।

परिजनों का यह भी कहना है कि उन्हें बालिका से मिलने या बातचीत करने की अनुमति नहीं दी जा रही है। उनका आरोप है कि जब वे बालिका को लेने पहुंचे तो उन्हें वापस भेज दिया गया। इसी के विरोध में शुक्रवार को परिजन एसपी कार्यालय के बाहर सड़क पर बैठ गए और कार्रवाई की मांग की।

सीहोर थाना प्रभारी जूली तोमर ने बताया कि मामले में पहले से एफआईआर दर्ज है। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ दुष्कर्म सहित संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि गुरुवार को नाबालिग की काउंसलिंग कराई गई थी। इसके बाद परिजनों ने उसे अपने साथ ले जाने से इनकार कर दिया। ऐसे में बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के निर्देश पर बालिका को वन स्टॉप सेंटर में रखा गया है। अगली काउंसलिंग के बाद आगे का निर्णय बाल कल्याण समिति द्वारा लिया जाएगा। थाना प्रभारी के अनुसार, इस प्रक्रिया में पुलिस की कोई भूमिका नहीं है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ