Music

BRACKING

Loading...

जनसुनवाई में सुनी 197 आवेदकों की समस्याएं


  राज्य शासन के निर्देशानुसार जनसामान्य की समस्याओं के निराकरण हेतु प्रति मंगलवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई के दौरान आज जिलाधीश कार्यालय के सभाकक्ष में पहुंचकर 197 आवेदकों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन दिए। 
    जिलाधीश कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एच.पी.वर्मा, अपर कलेक्टर श्री आर.एस.बालोदिया, एसडीएम शिवपुरी श्री अतेन्द्र सिंह गुर्जर सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों ने उपस्थित होकर आवेदकों की समस्याओं को पूरी गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना और उनके आवेदन पत्रों पर निराकरण की कार्यवाही की गई। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ