Music

BRACKING

Loading...

बिर्रा में गुरुवार को दोपहर 2 बजे निकलेगी भव्य रथयात्रा,कीर्तन मंडली ‘बसना’ बनेगी आकर्षण का केन्द्र

फाइल फोटो 

बिर्रा-गुरुवार को भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा को ऐतिहासिक और भव्य बनाने की तैयारी अंतिम चरण पर है। सरपंच पीलीबाई एकादशिया साहू की अध्यक्षता में हुई बैठक में रथयात्रा को धूमधाम और व्यवस्थित ढंग से निकालने का निर्णय लिया गया। वही भगवताचार्य गीता प्रसाद तिवारी ने बताया कि कीर्तन मंडली पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है ताकि पारंपरिक गीत-संगीत और भक्तिमय वातावरण बना रहे। रथयात्रा में इस बार कीर्तन मंडली ‘बसना’ रथयात्रा का मुख्य आकर्षण रहेगी। रथयात्रा गुरुवार को दोपहर 2 बजे कहार मोहल्ला से निकलेगी जो कहार मोहल्ला से होते हुए साहू मोहल्ला, घनवा सागर, दीवान मोहल्ला, पटेल मोहल्ला से गुजरते हुए संजय नगर होते हुए बस स्टैंड होते हुए भाटापारा की ओर जाएगी। जो पुनः कहार मोहल्ला में समापन होगी।

        रमण सिंह सहित गीता प्रसाद तिवारी, नीलाम्बर सिंह, मणिलाल कश्यप,कुंजी देवांगन,बिसाहू देवांगन,गोपाल कश्यप (उपसरपंच प्रतिनिधि), पंच एकांश पटेल, बलराम कश्यप, प्रकाश देवांगन, बूंदराम यादव, छोटेलाल कैवर्त्य, राधेश्याम केशरवानी, राहुल कश्यप, बुदेश देवांगन, धनसाय कश्यप, खेदु घसिया, जितेंद्र तिवारी, राघवेंद्र पांडे, चित्रभानु पाण्डेय, सुरेश कर्ष, लखन देवांगन, खदा कहार, काशी कश्यप,संतोष कश्यप सहित भारी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ