एसपी राजेशसिंह चंदेल द्वारा शराब का अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। साथ ही थाना प्रभारियों को भी सख्त निर्देश दिए हैं कि अवैध रूप से शराब रखने व उसका परिवहन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इसी के तहत थाना तेंदुआ, पिछोर, कोलारस, रन्नाौद, दिनारा, पोहरी, सुभाषपुरा पुलिस ने अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 40 हजार 450 रुप्ए की अवैध शराब व बोलेरो वाहन कीमत 4 लाख रुप्ए जब्त कर आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। थाना प्रभारी तेंदुआ को 15 जून को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम राजगढ़ में एक व्यक्ति अवैध शराब बेच रहा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने टीम बनाकर मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर दबिश दी। यहां एक आरोपित दो कैनों में हाथ भट्टी की कच्ची शराब 60 लीटर कीमत 6 हजार रुप्ए के साथ गिरफ्तार किया। नाम पूछने पर आरोपित ने अपना नाम रंजीत पुत्र केवलसिंह सरदार निवासी ग्राम राजगढ़ थाना तेंदुआ का रहने वाला बताया। मामले में आबकारी एक्अ के तहत पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। इसी क्रम में भौंती पुलिस ने बोलेरो वाहन से अवैध शराब का परिवहन करते हुए भौंती-पिछोर रोड बदरवास क्रेशर के पास पकड़ा। तलाशी ली तो वाहन में 7 पेटी देशी शराब, दो पेटी बीयर कीमत लगभग 25 हजार 300 की जब्त की गई। आरोपित ने अपना नमा भानू पुत्र हरी लोधी निवासी ग्राम टीला थाना करैरा का होना बताया। उक्त शराब व वाहन की कीमत लगभग 4 लाख को जब्त कर आरोपित के खिलाफ केस दर्ज किया गया।

0 टिप्पणियाँ