युवती ने एसओ मंगल सिंह पपोला से कहा वह अपने पति के साथ रह रही है, लेकिन मायके वाले हत्या करने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने पड़ताल की तो सामने आया कि युवती के परिजन ने करैरा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है। कोतवाली पुलिस ने करैरा पुलिस को सूचना दी है। साथ ही युवक-युवती को सुरक्षा का पूरा भरोसा दिया है।
शादी समारोह में हुई बातचीत फिर साथ रहने की कसमें खाईं:
शहर कोतवाली में आई करैरा निवासी रीना (काल्पनिक नाम) ने बताया कि उसकी भाभी भिंड के प्रेम नगर अटेर रोड निवासी हैं। भाभी के पड़ोस में रहने वाले राहुल जाटव से शादी समारोह में बातचीत हो गई थी। दोनों ने एक साथ रहने की कसमें खाईं। रीना 26 जून को घर छोड़ा और राहुल के साथ 1 जून को मुरैना में कोर्ट मैरिज की। कोर्ट मैरिज के बाद राहुल के दोस्त के घर रही।
यह भी पढ़ें
अब प्रेम नगर में रह रहे थे। इस दौरान रीना के परिजन ने राहुल के मोबाइल पर कॉल कर कहा कि आ जाओ नहीं तो तुम्हारे जीजा को पकड़ लिया है। रीना ने पुलिस को बताया कि मायके वालों ने और भी कई बार धमकाया कि जान से मार देंगे।
अब प्रेम नगर में रह रहे थे। इस दौरान रीना के परिजन ने राहुल के मोबाइल पर कॉल कर कहा कि आ जाओ नहीं तो तुम्हारे जीजा को पकड़ लिया है। रीना ने पुलिस को बताया कि मायके वालों ने और भी कई बार धमकाया कि जान से मार देंगे।
शनिवार को मायके वाले भिंड आए तो रीना और राहुल मदद की गुहार लगाकर शहर कोतवाली आ गए। कोतवाली पुलिस अब करैरा पुलिस के आने का इंतजार कर रही है। करैना पुलिस को रीना को सुपुर्द किया जाएगा। वहां रीना तय करेगी कि उसे पति राहुल के साथ रहना है या मायके पक्ष के साथ। बहरहाल पुलिस ने रीना और राहुल को सुरक्षा का पूरा भरोसा दिलाया है।
करैरा थाने में युवती की गुमशुदगी दर्ज है। करैरा पुलिस को सूचना की गई है। युवती को उनके सुपुर्द किया जाएगा। हमारे पास मायके पक्ष से सुरक्षा देने के लिए आए हैं। पूरी मदद की जाएगी। मंगल सिंह पपोला, एसओ, शहर कोतवाली भिंड

0 टिप्पणियाँ