Music

BRACKING

Loading...

पीएचई ने सीवर पर लगवाया ढक्कन

नगर के मुक्तिधाम मार्ग पर बीएसएनएल आफिस के सामने सीवर का चैेबर खुला था और उस पर ढक्कन नहीं लगा था और यहां 40 से 50 फीट गहराई तक खुदाई कर चेंबर का निर्माण किया गया था और यहां कई माह से यहां चेंबर पर ढक्कन नहीं लगा था जिससे यहां हादसे की आशंका बनी हुई थी और यहां के स्थानीय लोगों ने चेंबर के चारो ओर ईट व पत्थर रखकर किसी तरह से इसे कवर किया था जिसके बाद इसकी जानकारी नईदुनिया को लगी जिसके बाद नईदुनिया ने 16 जून के अंक में शीर्षक 40 फीट गहरे चेंबर का ढक्कन गायब इस खबर को प्रमुखता से छापा जिसके बाद पीएचई ईई एसएल बाथम ने इस खबर को गंभीरता से लिया और सोमवार की सुबह पीएचई के अधिकारियों ने ठेकेदार को निर्दे दिए जिसके बाद ठेकेदार के कर्मचारी मुक्तिधाम मार्ग पर पहुंचे यहां खुले हुए चेंबर को पहले कवर्ड किया और उसके बाद उस पर ढक्कन लगाया गया। यहां रहने वाले लोगों का कहना है कि नईदुनिया लोगों की समस्या को उठाती है और उनकी यह समस्या कई दिनों से बनी हुई थी और नईदुनिया में खबर के प्रकाशन के बाद अधिकारियों ने इस 40 से 50 फीट गहरे चेंबर पर आखिरकार ढक्कन लगवा दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ