निशक्तजनों के मूल्यांकन एवं परीक्षण हेतु शिविर 17 एवं 18 सितम्बर को
-
शिवपुरी | 15-सितम्बर-2019 जिले में निःशक्तजनों के मूल्यांकन एवं परीक्षण किए जाने हेतु जिला प्रशासन एवं सहायक उत्पादन केन्द्र एलिम्को भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम जबलपुर के सहयोग से जिले के शिवपुरी एवं पिछोर में क्रमशः 17 सितम्बर एवं 18 सितम्बर 2019 को प्रातः 11 बजे से 3 बजे तक आयोजित होगा।
डिप्टी कलेक्टर एवं उपसंचालक सामाजिक न्याय शिवपुरी श्री मनोज गरवाल ने बताया कि ऐडिप योजना के तहत निःशक्तजनों में कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरणों के लिए मूल्यांकन एवं परीक्षण शिविरों का आयोजन किया जाएगा। जिसमें 17 सितम्बर 2019 को शिवपुरी के मानस भवन में, 18 सितम्बर को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खोड में प्रातः 11 बजे से 3 बजे तक आयोजित होगा। उन्होंने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पिछोर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी शिवपुरी को शिविरों में निःशक्तजनों के लिए पर्याप्त छाया, पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।
0 टिप्पणियाँ