एंटी करप्शन न्यूज़
न्यूयॉर्क। भारत के महत्वकांक्षी मिशन चंद्रयान 2 के बाद अब नासा इससे बड़े मिशन की तैयारी में है। अमरीकी स्पेस कंपनी ने 2024 तक लक्ष्य रखा है। बता दें कि यह अमरीका का चांद पर यह दूसरा मानव मिशन होगा। इसके लिए एजेंसी खास तैयारियों में जुटी हुई है।
पहली बार महिला अतंरिक्ष यात्री जाएगी चांद पर
जानकारी के मुताबिक, अंतरिक्ष यात्रियों को इस बार चांद सतह पर मौजूद कम ग्रैविटी वाली स्थिति के लिए भी पहले से ट्रेनिंग दी जा रही है। ऐसे वातावरण के मद्देनजर अंतरिक्ष यात्रियों को बड़े-बड़े वॉटर टैंक में ट्रेनिंग दी जा रही है।
मिशन से जुड़ी एक खास बात ये भी है कि नासा इस बार पहली महिला अंतरिक्ष यात्री को भी इसमें शामिल करेगा। इस मिशन की तैयारियां ह्यूस्टन में स्थित न्यूट्रव बायोंसी लैब (Neutral Buoyancy Lab) में की जा रही है।
बड़े-बड़े वॉटर टैंक में ट्रेनिंग
स्पेस के एक ब्लॉग से इस बारे में जानकारी मिली है। बताया जा रहा है कि तैयारियां अभी तक शुरुआती दौर पर हैं। फिलहाल, इस बात का पता लगाया जा रहा है कि चांद पर ये अतंरिक्ष यात्री किस तरह रहेंगे और काम करेंगे।
नासा ने इस तैयारी की एक तस्वीर बी जारी किया। इसमें दो अंतरिक्ष यात्री बड़े से वॉटर टैंक में ट्रेनिंग ले रहे हैं। स्पेस एजेंसी के मुताबिक, लैब में चांद के जैसा माहौल बनाया जा रहा है। अंतरिक्ष यात्रियों को उसके हिसाब से ही स्थितियों में आनेवाली चुनौती के लिए तैयार किया जा रहा है।

0 टिप्पणियाँ