| शिवपुरी | 15-सितम्बर-2019 |
शिवपुरी जिले में 01 जून 2019 से अभीतक 755.32 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। जबकि जिले मे 13 सितम्बर 2019 को 13.88 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई।
भू-अभिलेख शिवपुरी के अधीक्षक श्री राकेश कुमार ढोडी ने बताया कि जिले की औसत वर्षा 816.3 मि.मी. है। गत वर्ष जिले में कुल 1047.3 मि.मी. वर्षा रिकॉर्ड की गई थी। उन्होंने बताया कि आज शिवपुरी में 07 मि.मी., कोलारस में 12 मि.मी., नरवर में 11 मि.मी., पिछोर में 18 मि.मी., खनियांधाना में 09 मि.मी., पोहरी में 32 मि.मी., बदरवास में 10 मि.मी., बैराड़ में 26 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। |

0 टिप्पणियाँ