बिर्रा- विधानसभा स्तरीय(बिलाईगढ़) शिक्षक दिवस सम्मान समारोह सामुदायिक भवन बिलाईगढ़ में आयोजित किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक चन्द्रदेव राय, अध्यक्षता. आर.के.वर्मा जिलाशिक्षा अधिकारी बलौदाबाजार, विशिष्ट अतिथि युसूफ खान अध्यक्ष नगर पंचायत, श्रीमती बुगलबाई अजगले अध्यक्ष जनपद पंचायत,द्वारिका प्रसाद देवांगन उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी,प्रवेश दूबे महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी , ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ताराचंद देवांगन ,जंपं सभापति मुद्रिका राय,युवा कांग्रेस नेता राजा अग्रवाल की गरिमामय उपस्थिति में हुआ। कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य अतिथि चन्द्रदेव राय व अतिथियों ने सर्वप्रथम माँ सरस्वती व राष्ट्रपति डाँ सर्वप्रल्ली राधाकृष्णन के तैल चित्र में माल्यार्पण,दीप प्रज्वलित कर अगरबत्ती से पूजा अर्चना किया गया।तत्पश्चात संकुल केन्द्र सलौनीकला के उत्कृष्ट शिक्षक बुधेश्वर कुमार कश्यप को विधायक चन्द्रदेव राय के हाथों से श्रीफल शाल स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।संकुल केंद्र समन्वयक बुध्देश्वर कश्यप समय समायोजन व जिला सीसेमीनार मे अपनी भागीदारी बखूबी निभाया है तथा अपनी काम के लिए हमेशा सजग और समर्पण होकर कार्य किया है। उत्कृष्ट शिक्षक बुध्देश्वर को सम्मानित होने पर हर्ष व्यक्त करने वालों में शिक्षक सुरेशचंद कर्ष,मनीष वैष्णव, मनबोध पटेल, संतराम कश्यप, लखनलाल कश्यप,छबिकुमार पटेल, नोहर साहू, तीजूसाहू,सम्मेलाल यादव,तुलेश्वर देवांगन, उमाशंकर,मिडिया साथी जितेन्द्र तिवारी, राघवेंद्र पांडेय, जीवनलाल साहू,हेमंत जायसवाल, संजू साहू,कमलेश कश्यप, एकांश पटेल सहित के आसपास के शिक्षकवृंद ने प्रसन्नता व्यक्त कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

0 टिप्पणियाँ