Music

BRACKING

Loading...

आपकी सरकार आपके द्वारा कराहल में शिविर आज शिविर के प्रारंभ में सुविधाओं का अवलोकन

 कलेक्टर श्री बसंत कुर्रे के निर्देशन मे राज्य सरकार की महत्वाकाक्षी योजना  आपकी सरकार - आपके द्वार में ग्रामीण क्षेत्रों में लगाए जा रहे शिविरों की श्रंखला में श्योपुर विकासखण्ड के ग्राम मानपुर में 27 सितंबर 2019 को प्रातः 11 बजे से शिविर का आयोजन किया गया है।  
      जिला पंचायत के सीईओ श्री हर्ष सिंह ने बताया कि आपकी सरकार- आपके द्वार योजना में इस शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहकर ग्रामीणों की समस्याओं एवं कठिनाईयों का निदान करेंगे। साथ ही विभागीय योजना की जानकारी भी ग्रामीणों को उपलब्ध कराएंगे। शिविर के पूर्व अधिकारियों का दल चिन्हांकित ग्राम का भ्रमण कर, मूलभूत सुविधाओं का औचक निरीक्षण करेंगे। साथ ही ग्रामीणों से चर्चा कर उन्हें दी जा रही सुविधाओं की जानकारी प्राप्त करेगे। इसके बाद शिविर स्थल मानपुर पर शामिल होगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ