Music

BRACKING

Loading...

न्यूनतम तापमान आया 7.9 डिग्री पर, सीजन की सर्द रात



ग्वालियर मौसम का मिजाज सोमवार को भी ठंडा रहा। न्यूनतम तापमान हलकी गिरावट आने से 7.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड हुआ, जो सामान्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस कम रहा। इस गिरावट से नवंबर में सीजन की सबसे सर्द रात रही है। कंपाने वाली ठंड की शुरुवात हो गई है। दिन के तापमान में डेढ़ डिग्री सेल्सियस का इजाफा होने से राहत रही। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में तापमान में गिरावट के आसार जताए हैं। 25 नवंबर के बाद तेजी से तापमान में गिरावट के आसार जताए हैं।

जम्मू कश्मीर के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ सक्रीय है, जिसकी वजह से जम्मू कश्मीर में बर्फबारी का दौर जारी है। इस बर्फबारी से मैदानी इलाकों का मौसम प्रभावित हो रहा है। शहर के तापमान में बर्फीली हवा की वजह से तेजी से गिरावट आई है।पिछले तीन दिन से तापमान नीचे आ रहा है, जिससे रात में ठंड बढती जा रही है। सुबह कंपाने वाली ठंड का सामना करना पड़ रहा है। राहत के लिए लोगों को अब अलाव जलाने पड़ रहे हैं। यह पश्चिमी विक्षोभ 25 नवंबर कमजोर पड़ जाएगा। उसके बाद तेजी से तापमान नीचे आएगा। सोमवार को न्यूनतम तापमान में गिरावट आने से सुबह कड़ाके की ठंड का अहसास हुआ। सुबह 8:30 बजे तक ठंड से राहत नहीं थी। 9 बजे के बाद धूप तेज होने के बाद ही ठंड से राहत मिली।
अरब सागर के तूफान ने रोका उत्तर हवा का रुख

अरब सागर में चक्रवातीय तूफान आया है। इसका असर केरल व तमिलनाडु के ऊपर रहेगा, लेकिन इस तूफान ने उत्तर पश्चिमी हवा को प्रभावित कर दिया है। तूफान की वजह से उत्तरी हवा नहीं चल पा रही है। सोमवार को हवा शांत रही। इस वजह से दिन के तापमान में इजाफा हो गया। जैसे ही तूफान कमजोर पड़ेगा, वैसे ही उत्तरी हवा जोर पकड़ेगी। अपने साथ बर्फीली ठंडक लेकर आएगी। इससे ग्वालियर में दिन व रात के तापमान में तेजी से गिरावट आएगी। लोगों को शीतल दिन, शीत लहर का सामना करना पड़ेगा।
-26 नवंबर हलके बादल छा सकते हैं। इन बादलों की वजह से ठंडक से राहत मिलेगी। लेकिन बारिश के आसार नहीं है।

अधिकतम तापमान-26.2 डिसे

न्यूनतम तापमान-7.9 डिसे

पारे की चाल

समय तापमान 
5:30  09.2

8:30 11.4

11:30  23.0

14:30  25.4

17:30  21.2  
  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ