Music

BRACKING

Loading...

ग्वालियर में सड़क पर खड़े वाहनों को निगमायुक्त ने मदाखलत से उठवाया, गंदगी फैलाने वालों पर लगा जुर्माना



 ग्वालियर  सोमबार की सुबह 8 बजे से नगर निगम आयुक्त संदीप माकिन द्वारा स्वास्थ्य विभाग के उपायुक्त सत्यपाल सिंह चौहान के साथ शहर का निरीक्षण किया। इस दाैरान शिंदे की छावनी पर रोड पर लगी गाड़ियों के कारण रोड जाम मिला। आयुक्त द्वारा स्वंय खड़े होकर इन वाहनाें काे मदाखलत से उठवाया गया।

निरीक्षण के दाैरान शिंदे की छावनी चौराहे पर गंदगी फैला रहे बाँके बिहारी नाश्ता सेंटर पर 2000 रु का जुर्माना किया गया। साथ ही श्याम मेडिकल पर 1000 रु का जुर्माना, सुभाष मिष्ठान भंडार पर 3000 रु का जुर्माना लगाया गया। इसके साथ ही अन्य 16 लोगों पर जुर्माना लगाया गया। निरीक्षण के दाैरान निगम कमिश्नरे चौराहे के डिवाइडर और उसके आसपास गंदगी मिली। निगमायुक्त ने तत्काल सामने खड़े होकर गंदगी की सफाई कराई गई और डिवाइडरों की जेटिंग से धुलाई कराई गई । वही तिरछे लगे बैरिकेट्स को सीधा कराया गया। मोटरसाइकिल गेरेज के बाहर रोड पर खडी हुई गाड़ियों से रोड पर जाम की स्थिति होने पर 3 मोटरसाइकिल जप्त कर मदाखलत विभाग भेजी गयी । रोड पर लगे फल एवं सब्जी के ठेलौ को हटवाया गया एवं 2 ठेले जप्त किये गए।

उत्कृष्ठ रोडो पर पुनः फोकस

आयुक्त संदीप मकीन द्वारा सभी क्षेत्राधिकारी एवं मदाखलत अधिकारी को निर्देश दिये गए कि सभी मुख्य सड़काें एवं बाजारो पर सभी दुकानों के बाहर अतिक्रमण एवं गाडियाँ ना लगे यातायात बाधित होता है। यदि काेई सड़क पर अतिक्रमण करे या गाड़ियां खड़ी करें ताे सख्त कार्रवाई की जाए। उक्त कार्रवाई के दौरान उपायुक्त सत्यपाल सिंह चौहान, क्षेत्राधिकारी अमित गुप्ता एवं वेदप्रकाश निरंजन एवं मदाखलत अधिकारी महेंद्र शर्मा उपस्थित थे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ