ग्वालियर। ग्वालियर जिले के अकबरपुर गांव के पास रेलवे ट्रेक पर बीना वर्मा व उसकी तीन साल की बेटी का शव बुधवार की सुबह रेलवे ट्रेक पर मिला है। अकबपुर में बीना का मायका है। पति विकास वर्मा की मौत के बाद बीना वर्मा मायके में बेटी अंकिता के साथ रह रही थी। स्वजनों का कहना है कि बीना वर्मा मानसिक रूप से कमजोर थी। रात में बेटी को साथ लेकर बीना वर्मा ट्रेक पर कैसे पहुंच गई, किसी को पता नहीं है। आशंका जताई जा रही है कि किसी ट्रेन की चपेट में आ जाने के कारण मां-बेटी की मौत हुई है।
अकबरपुर गांव से निकले रेलवे ट्रेक पर एक महिला व एक बच्ची का शव पड़े होने की सूचना बुधवार की सुबह पुरानी छावनी थाना पुलिस को मिली। पुलिस के मौके से पहुंचने से पहले गांव के लोगों ने शवों की पहचान बीना पत्नी विकास वर्मा व उसकी तीन साल के बेटी अंकिता के रूप में कर ली थी। अकबरपुर में बीना का मायका है। बीना के बच्ची के साथ ट्रेन से कटने की सूचना मिलने पर मायके पक्ष के लोग भी घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद मां-बेटी के शव को पीएम के लिए डेड हाउस पहुंचा दिया। पुलिस ने मां-बेटी के शवों का डॉक्टरी परीक्षण कराने के बाद परिजनों को सौप दिया।
मानसिक रूप से कमजोर थी
स्वजनों ने बताया कि पति की मौत के बाद बीना वर्मा मानसिक रूप से कमजोर थी। पुरानी छावनी थाना पुलिस ने स्वजन की सूचना पर पुरानी छावनी थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस पड़ताल में जुटी है कि बीना वर्मा व उसकी बेटी किसी हादसे का शिकार हुई है या फिर उसने बेटी के साथ आत्महत्या की है।

0 टिप्पणियाँ