देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी की बीबीए-बीसीए फाइनल सेमेस्टर की एग्जाम 23 जून से होगी। बीए फाइनल ईयर की ओपन बुक एग्जाम मंगलवार से शुरू होगी। बीकॉम की 17 और बीएससी अंतिम वर्ष की 19 से शुरू होना है। इधर, एलएलबी व बीए एलएलबी जैसे कोर्स की फाइनल सेमेस्टर की एग्जाम ओपन बुक से होना तय है।
उससे पूर्व के यानी बीए एलएलबी नौवें और एलएलबी पांचवें सेमेस्टर की एग्जाम में जनरल प्रमोशन दिया जा सकता है। इसी पर निर्णय के लिए मंगलवार को लॉ कमेटी की बैठक होगी। इधर, डीएवीवी ने एमकॉम, एमए और एमएससी, एमबीए जैसे पीजी कोर्स की सेकंड सेमेस्टर की परीक्षाओं के फॉर्म ऑनलाइन जमा करना शुरू कर दिए हैं। इन कोर्स की सेकंड सेमेस्टर की एग्जाम जुलाई के पहले हफ्ते में प्रस्तावित है।

0 टिप्पणियाँ