शिवपुरी, कैबिनेट मंत्री और जिले की कोविड प्रभारी मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया द्वारा लगातार जिले में कोविड की स्थिति की समीक्षा की गई। अब वैक्सीनेशन को बढ़ाने के प्रयास किये जा रहे हैं। शिवपुरी विधानसभा क्षेत्र की 3 पंचायतों में शत प्रतिशत टीकाकरण हो चुका है। इसमें रातौर, सतेरिया और गंगोरा पंचायत शामिल हैं।
मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने शिवपुरी भ्रमण के दौरान भी वैक्सीनेशन के लिए ग्रामीणों को जागरूक किया। उनके निर्देशन में लगातार जिले में टीम ने काम किया और अब कोविड की स्थिति नियंत्रण में है। अभी कोविड टीकाकरण पर विशेष जोर दिया जा रहा है। 21 जून से टीकाकरण महाअभियान भी शुरू हो रहा है। उन्होंने सभी को यही संदेश दिया है कि सभी इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें और वैक्सीन जरूर लगवाएं क्योंकि कोविड से सुरक्षा के लिए वैक्सीन जरूरी है।
0 टिप्पणियाँ