Music

BRACKING

Loading...

कोविड वैक्सीनेशन जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

 


शिवपुरी,  योग दिवस के अवसर पर 21 जून को पूरे प्रदेश में कोविड-19 टीकाकरण का महाअभियान चलाया जाएगा। टीकाकरण के प्रति जन जागरण, प्रचार प्रसार के लिए कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह द्वारा कोविड-19 वैक्सीनेशन जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह रथ शहरी क्षेत्रों में सभी जगह पर जाएगा एवं कोविड  टीकाकरण महाअभियान का प्रचार प्रसार करेगा, जिससे कि टीकाकरण से कोई भी वंचित ना रह सके।

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री एचपी वर्मा, सीएमएचओ डॉ ए एल शर्मा, जिला मलेरिया अधिकारी डॉ लालजू शाक्य भी उपस्थित थे।

सीएमएचओ डॉ शर्मा ने बताया कि इस प्रचार रथ  के माध्यम से शहर वासियों को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसी प्रकार जिले के समस्त आठ विकासखंडों में भी रथ द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में भी प्रचार प्रसार शुरू किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ