परिजनों से भेंट कर व्यक्त की शोक संवेदना*
चांपा:-
विगत दिनों वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से काल कल्वित चाम्पा निवासी स्वर्गीय हरिनारायण यादव के असामयिक निधन पर अपनी शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष (केबिनेट मंत्री दर्जा) महंत श्री राम सुंदर दास जी का आगमन दिवंगत हरिनारायण के ज्येष्ठ भ्राता प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव गिरधारी यादव के जांजगीर स्थित निवास हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी मे हुआ।
इस अवसर पर अपनी श्रद्धांजली शोक संवेदना वयक्त करते हुए श्री महंत जी ने दिवंगत की धर्मपत्नी व उनके दो पुत्रों को छत्तीसगढ़ शासन के महतारी दुलार योजना के अंतर्गत दी जाने वाली सहायता को यथा सम्भव प्रदान कराने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर कांग्रेसी नेता कमलेश सिंह बाबा, निर्मल दास वैष्णव, प्रमोद सिंह ,राकेश शर्मा आदि उपस्थित थे।*



0 टिप्पणियाँ