Music

BRACKING

Loading...

नवीन शिक्षा सत्र 2021-2022के शुभारंभ पर बीईओ व बीआरसी अभिनंदन के साथ मोटिवेशन किया*

 


बिर्रा/जांजगीर-चांपा:-

नवीन शिक्षा सत्र् 2021-22 के शुभारंभ पर बम्हनीडीह विकासखंड बीईओ के के बंजारे व बीआरसी एच के बेहार ने समस्त प्राचार्य, संकुल प्रभारी, शैक्षिक समन्वयक, पीएलसी प्रभारी,शिक्षक एवं शिक्षिकाओं का स्वागत अभिनंदन  के साथ कहा कि विगत  दो वर्षों से हम सभी कोरोना संक्रमण काल के कठिन दौर से गुजरे हैं। इस महामारी के कारण ना जानें कितनों ने अपने अजीज मित्र , रिश्ते - नाते , सगे - संबंधियों को खोया हैं। जिसकी क्षति अपूरणीय है।  विभाग के  कर्मचारी , शिक्षक अथवा उनके पारिवारिक सदस्यों को जिन्होंने खोये हैं ।  ऐसे समस्त लोगों को विनम्र श्रद्धांजलि देने के साथ ही गहरी संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि इस संकट की घड़ी में पूरा विकासखंड शिक्षा कार्यालय आपके साथ खड़ा हुआ है । वर्तमान समय में बहुत से शासकीय कार्य कोविड-19 के कारण प्रभावित हुआ है , जिसे अब नए शिक्षा सत्र 16 जून 2021 से प्रारंभ करते हुए नई उर्जा व नई प्रेरणा से कार्य करने हेतु आप सभी को शुभकामनाएं के साथ आइए अब हम सभी मिलकर इस नए शिक्षा सत्र् 2021-22 में शासन की कार्यों को समय पर पूरा करें। विद्यार्थियों का ऑनलाइन डाटा एन्ट्री ,  यू डाइस प्लस एंट्री , बच्चों में शतप्रतिशत निःशुल्क गणवेश एवं  पाठ्यपुस्तक वितरण , बच्चों को सूखा खाद्यान्न वितरण , सभी पात्र छात्राओं को सरस्वती  साइकिल योजना का लाभ दिलाना , राज्य छात्रवृत्ति का ऑनलाइन एंट्री, जाति प्रमाण पत्र का कार्य  इन सभी विभागीय योजनाओं को शतप्रतिशत पूरा करते हुए ,  अपने मूल कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे। सभी शासन द्वारा निर्धारित समय में विद्यालय में उपस्थित रहते हुए समस्त विद्यार्थियों को ऑनलाइन एजुकेशन देकर नवांकुरित ज्ञानों  को पल्लवित एवं पूर्णता प्रदान  करने में अपना सहयोग प्रदान करें। यही राज्य और राष्ट्र की सच्ची सेवा होगी ।

     


आगे उन्होंने कहा कि समस्त कक्षाओं में बच्चों एवं शिक्षकों का व्हाट्सएप ग्रुप निर्माण कर अध्यापन कराने, टेलीग्राम में समस्त शिक्षकों को जोड़ना , आमाराइट प्रोजेक्ट पूर्ण करना, अभ्यास पुस्तिका पूर्ण करना ,  पालक से संपर्क कर बच्चों के बारे में जानकारी प्राप्त कर उनकी समस्या दूर करना , चल संगी पेड़ लगाओ कार्यक्रम का क्रियान्वयन कर वृक्षारोपण को बढावा देना , पढ़ई तुंहर दुआर,  मोहल्ला क्लास इत्यादि को जारी रखते हुए बच्चों के सतत् विकास में ध्यान देकर अपने दायित्वों का निर्वहन समय में करने के लिए सभी कार्यों को नई ऊर्जा एवं उत्साह के साथ पूर्ण कर बच्चों के शैक्षणिक विकास के साथ-साथ एक दूसरे का सहयोग प्रदान करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ