Music

BRACKING

Loading...

MP : विशेष अभियान अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को लाभांवित किए जाने हेतु प्रभारी अधिकारी नियुक्त

 


शिवपुरी,   कलेक्टर श्री अक्षय कुमार सिंह ने भारत सरकार एवं राज्य सरकार की चिन्हित हितग्राही मूलक योजनाओं में शत प्रतिशत सैचुरेशन हेतु 17 सितम्बर से 31 अक्टूबर तक विशेष अभियान चलाकर पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किए जाने हेतु प्रभावित अधिकारियों को नियुक्त किया है।
नियुक्त अधिकारियों में कलस्टर नगर पालिका शिवपुरी के वार्ड क्रमांक 1 से 08 तक के लिए परियोजना अधिकारी श्रीमती नीलम पटेरिया, वार्ड क्रमांक 09 से 16 तक के लिए कृषि उपज मण्डी के सचिव हरेन्द्र राठौर, वार्ड क्रमांक 17 से 24 तक के लिए मार्कफैड शिवपुरी के डीएमओ विनोद कोटिया, वार्ड क्रमांक 25 से 32 तक के लिए खाद्य एवं औषधि सुरक्षा अधिकारी आशुतोष मिश्रा, वार्ड क्रमांक 33 से 39 तक के लिए नगर पालिका शिवपुरी के कार्यपालन यंत्री श्री बागडी को नियुक्त किया गया है।
इसी प्रकार नगर परिषद पोहरी के वार्ड क्रमांक 01 से 08 तक के लिए एसडीओ एच.एन.पण्डौरिया, वार्ड क्रमांक 09 से 15 तक के लिए मत्सय विभाग के सहायक संचालक एल.पी.रजक, बैराड़ के लिए वार्ड क्रमांक 01 से 8 तक के लिए पिछड़ा वर्ग विभाग की सहायक संचालक सुश्री निकिता तामरे, वार्ड क्रमांक 9 से 15 तक के लिए मा.शिक्षक अमर सिंह कुशवाह को नियुक्त किया गया है। नगर परिषद कोलारस के वार्ड क्रमांक 1 से 8 के लिए उपयंत्री मनरेगा की सुश्री अर्चना कतरोलिया, वार्ड क्रमांक 9 से 15 तक की एसडीओ कृषि मनोज रघुवंशी, नगर परिषद बदरवास के वार्ड क्रमांक 1 से 8 के लिए पीडब्ल्यूडी के एसडीओ हरिवल्लभ वर्मा, वार्ड क्रमांक 9 से 15 तक के लिए खण्ड शिक्षा अधिकारी ए.के.रोहित, नगर परिषद रन्नौद के वार्ड क्रमांक 1 से 8 के लिए लोक निर्माण विभाग के अनुविभागीय अधिकारी अभिनव परिहार, वार्ड क्रमांक 9 से 15 तक उमावि रन्नौद के प्राचार्य फूल सिंह वर्मा, नगर परिषद नरवर के वार्ड क्रमांक 1 से 8 के लिए उमावि बा.नरवर के प्राचार्य संजीव अग्रवाल, वार्ड क्रमांक 9 से 15 तक शा.उमावि क्रमांक नरवर के प्राचार्य मनोज उपाध्याय, नगर परिषद मगरौनी के वार्ड क्रमांक 1 से 8 के लिए पीएमजीएसवाय के सहायक प्रबंधक बी.के.श्रीवास्तव, वार्ड क्रमांक 9 से 15 तक प्राचार्य उमावि मगरौनी बी.एस.जोशी, नगर परिषद करैरा के वार्ड क्रमांक 1 से 8 के लिए खण्ड शिक्षा अधिकारी चन्द्रभान सिंह सोलंकी, वार्ड क्रमांक 9 से 15 तक के लिए उमावि बालक करैरा के प्राचार्य अरविंद यादव, नगर परिषद पिछोर के वार्ड क्रमांक 1 से 8 के लिए खण्ड शिक्षा अधिकारी सतीश शरण गुप्ता, वार्ड क्रमांक 9 से 15 तक उमावि बालक पिछोर के प्राचार्य ब्रजेश नीखरा तथा नगर परिषद खनियाधाना के वार्ड क्रमांक 1 से 8 के लिए कार्यपालन यंत्री आर.पी.गुप्ता, वार्ड क्रमांक 9 से 15 तक के लिए उमावि बालक खनियाधाना के प्राचार्य राकेश भार्गव को नियुक्त किया गया है।
उक्त अधिकारी 17 विभागों की 37 हितग्राही मूलक योजनाओं का नियमित रूप से पर्यवेक्षण कर शिविर प्रभारियों से प्राप्त आवेदन पत्रों को पोर्टल पर ऑनलाइन कराने, स्वीकृत कराने एवं लंबित होने की स्थिति में संबंधित को निराकरण के लिए योजना से संबंधित सक्षम अधिकारी से समय सीमा निर्धारण करायेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ