शिवपुरी, अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस 1 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से एनआईसी कार्यालय के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसमें वरिष्ठ मतदाताओं को सम्मानित किया जाएगा।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों निर्देश दिए है कि जिला कार्यक्रम को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा तैयार किए जाने वाली गूगलमीट की लिंक से जोड़कर प्रसारित करने हेतु उच्च स्पेसिफिकेशन का लेपटॉप, एक्ट्रानल कैमरा, विग साइज टी.व्ही., माइक, इंटरनेट वाईफाई की व्यवस्था जिला सूचनाधिकारी एनआईसी द्वारा की जाएगी। मतदाताओं को कार्यक्रम स्थल तक सम्मान पूर्वक लाने एवं सकुशल पहुंचाने का दायित्व तहसीलदार एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी शिवपुरी का होगा। कार्यक्रम स्थल पर मतदाताओं के स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए डॉक्टर कंपाउंडर एवं एम्बुलेंस की व्यवस्था जिला चिकित्सा अधिकारी द्वारा की जाएगी। जिला स्तरीय समारोह स्थल में जिला निर्वाचन अधिकारी के अतिरिक्त उप जिला निर्वाचन अधिकारी, समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं समस्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम स्थल पर स्वीप संबंधी गतिविधियों जैसे निर्वाचन जागरूकता से संबंधित गीतगायन, नाटक, स्लोगन, पोस्टर आदि की व्यवस्था नोडल अधिकारी स्वीप के माध्यम से की जाएगी।
0 टिप्पणियाँ