Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri News : 50 किसानों ने एसपी से लगाई गुहार: खेतों तक जाने का रास्ता खुलवाने और अतिक्रमण हटाने की मांग

शिवपुरी जिले के ग्राम चिटौरा के करीब 50 किसानों ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर खेतों तक पहुंचने के लिए वर्षों पुराने रास्ते को खुलवाने की मांग की है। किसानों का कहना है कि सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज रास्ते पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है, जिससे वे करीब 200 से 250 बीघा कृषि भूमि तक नहीं पहुंच पा रहे हैं और खेती का कार्य प्रभावित हो गया है।

किसानों ने बताया कि ग्राम चिटौरा में उनकी भूमि सर्वे नंबर 319, 320, 321, 280, 282, 287 सहित अन्य सर्वे नंबरों में स्थित है। इन खेतों तक जाने के लिए वर्षों पुराना पैतृक रास्ता था, जिस पर वर्ष 2003 में खरंजा भी बनाया गया था, लेकिन अब यह रास्ता बंद हो गया है। इसके कारण किसान अपने खेतों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं और कई खेत खाली पड़े हुए हैं।

किसानों ने कहा है कि तहसील रिकॉर्ड के अनुसार शासकीय भूमि सर्वे नंबर 291 से 293 के बीच से रास्ता दर्ज है, लेकिन इस पर कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर लिया है। किसानों ने प्रशासन से उक्त रास्ते का सीमांकन कराकर अतिक्रमण हटाने और रास्ता तत्काल खुलवाने की मांग की है, ताकि वे समय पर अपनी जमीन पर पहुंचकर फसल की बुवाई कर सकें।

ग्राम चिटौरा के किसानों ने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई करते हुए रास्ता बहाल कराने की मांग की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ