Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri news : डायरिया रोको अभियान के तहत पोहरी के 9 गांवों में पेयजल स्रोतों का किया गया क्लोरीनेशन

 



वर्षा ऋतु में जलजनित बीमारियों की रोकथाम और ग्रामीणों को सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जिले में डायरिया रोको अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत पेयजल स्रोतों का क्लोरीनेशन करने के साथ-साथ लोगों को स्वच्छता और सुरक्षित पेयजल के प्रति जागरूक किया जा रहा है।लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री श्री शुभम अग्रवाल ने बताया कि वर्षा के दौरान भूजल एवं अन्य पेयजल स्रोतों के दूषित होने की संभावना बढ़ जाती है। इसे ध्यान में रखते हुए जिले के विभिन्न क्षेत्रों में नियमित रूप से जल स्रोतों का क्लोरीनेशन कराया जा रहा है, ताकि डायरिया, हैजा, टाइफाइड जैसी जलजनित बीमारियों की रोकथाम सुनिश्चित की जा सके।इसी क्रम में सोमवार को विकासखंड पोहरी के झिरी सेक्टर के 9 गांवों के सभी पेयजल स्रोतों में जर्मेक्स डालकर क्लोरीनेशन किया गया। अभियान के दौरान लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की विकासखंड समन्वयक सुश्री वंदना गौर ने ग्रामीणों को पेयजल स्रोतों के आसपास साफ-सफाई बनाए रखने, केवल स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल का उपयोग करने तथा डायरिया के कारण, लक्षण और बचाव के उपायों की सरल भाषा में जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीणों से स्वच्छता अपनाने और शुद्ध पेयजल का उपयोग करने की अपील भी की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ