Music

BRACKING

Loading...

जनसुनवाई में सुनी 210 आवेदकों की समस्याए

जनसुनवाई में सुनी 210 आवेदकों की समस्याए 
शिवपुरी | 17-सितम्बर-2019
  जनसामान्य की समस्याओं के निराकरण के लिए प्रति सप्ताह आयोजित होने वाली जनसुनवाई में इस मंगलवार को लगभग 210 आवेदकों की समस्याएं सुनी गई। आवेदकों की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण पूरी गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ किया गया। जबकि कुछ आवेदनों के लिए समय-सीमा निर्धारित कर निराकरण का आश्वासन दिया गया।
    जिलाधीश कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई के दौरान एसडीएम शिवपुरी श्री अतेन्द्र सिंह गुर्जर, संयुक्त कलेक्टर श्री के.आर.चैकीकर सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों ने उपस्थित होकर आवेदकों की समस्याओं को सुना और उनके आवेदन पत्रों पर आवश्यक कार्यवाही की गई। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ