Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri news : युवा संगम में रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर

 



इस माह 1404 हितग्राहियों को 21.99 करोड़ रुपये से अधिक की स्वरोजगार सहायताजिले के युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार और कौशल विकास के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार गुरुवार को शासकीय महाविद्यालय करेरा में युवा संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग, विकास एवं रोजगार विभाग, ग्रामीण विकास विभाग तथा उच्च शिक्षा विभाग के संयुक्त प्रयास से आयोजित इस कार्यक्रम में युवाओं को एक ही स्थान पर रोजगार, स्वरोजगार, अप्रेंटिसशिप और विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई गई।269 युवाओं का प्रारंभिक चयन, 256 को मिले ऑफर लेटरजिला रोजगार अधिकारी श्री बी.एस.मीना ने बताया कि कार्यक्रम में निजी क्षेत्र की 7 प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया। इस दौरान 363 युवक-युवतियों ने ऑनलाइन एवं ऑफलाइन पंजीयन कराया। कंपनियों द्वारा साक्षात्कार और प्रारंभिक चयन प्रक्रिया पूरी करने के बाद 269 युवाओं का प्रारंभिक चयन किया गया, जिनमें से 256 युवाओं को मौके पर ही ऑफर लेटर प्रदान किए गए। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को उनकी योग्यता और रुचि के अनुसार रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए गए।1404 हितग्राहियों को मिला स्वरोजगार योजनाओं का लाभकार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित स्वरोजगार योजनाओं के हितग्राहियों को भी लाभान्वित किया गया। इस माह 1404 हितग्राहियों को 21 करोड़ 99 लाख रुपये से अधिक की राशि ऑनलाइन वितरित की गई। इसमें मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना, डॉ. भीमराव अंबेडकर स्वरोजगार योजना, संत रविदास स्वरोजगार योजना, टंट्या मामा आर्थिक कल्याण योजना तथा ग्रामीण आजीविका मिशन के स्व-सहायता समूह शामिल रहे। कार्यक्रम के दौरान खाती स्व-सहायता समूह सिरसौर तथा बगीचा वाले स्व-सहायता समूह, सिरसौद को मध्य भारत ग्रामीण बैंक के माध्यम से 6-6 लाख रुपये की कैश क्रेडिट लिमिट (सीसीएल) भी स्वीकृत कर वितरित की गई।युवाओं को दी गई योजनाओं और कौशल विकास की जानकारीयुवा संगम में उपस्थित युवाओं को राष्ट्रीय शिक्षुता प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना तथा प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा युवाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा बैंक अधिकारियों ने वित्तीय साक्षरता, बैंकिंग सेवाओं और डिजिटल लेन-देन की जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में युवाओं को नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई गई।कार्यक्रम में जिला रोजगार अधिकारी श्री बी.एस. मीना, शासकीय महाविद्यालय करेरा के प्राचार्य श्री जितेंद्र गुप्ता, सहायक प्राध्यापक डॉ. देवेंद्र कोली, सुश्री प्रियंका तिवारी, डॉ. देवेंद्र कदम, श्री रोहित यादव, आईटीआई के श्री ए.के. पाठक, सुश्री अभिलाषा लोधी, श्री अजीत सिंह, उद्योग विभाग के सहायक प्रबंधक श्री विवेक कौशल, ग्रामीण आजीविका मिशन के ब्लॉक प्रबंधक श्री सुमित गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ