शिवपुरी पुलिस द्वारा 5 बंधक ग्रामीणों को हथियारबंद बदमाशों के चंगुल से मुक्त करवाया शिवपुरी, दिनांक 19.09.19 को थाना गोवर्धन पुलिस टीम थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाका गाजीगढ़,धोरिया, भीलोड़ी,उमरी तरफ जंगल सर्चिंग पर रवाना हुए थे, दोराने जंगल सर्चिंग सीमावर्ती गस्त ग्राम बेचाई के लोगों द्वारा सूचना दी की ग्राम बेचाई थाना गसवानी जिला श्योपुर के पश्चिम दिशा में जंगल में ग्राम बेचाई के 5 लोगों को कुछ अज्ञात हथियारबंद बदमाशों द्वारा बंधक बना रखा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी गोवर्धन उपनिरीक्षक सुरेंद्र सिंह यादव द्वारा सूचना से पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश सिंह चंदेल को अवगत कराया जिस पर से पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा थाना प्रभारी गोवर्धन को आवश्यक कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया। थाना प्रभारी गोवर्धन द्वारा एसडीओपी पोहरी श्री राकेश व्यास के मार्गदर्शन में पुलिस बल के साथ मय आर्म्स एंड एम्युनिशन के बदमाशों को पकड़ने हेतु तुरंत ग्राम बेचाई के गांव वालों को साथ में लेकर जंगल की तरफ गए तो बदमाश पुलिस एवं गांव वालों को देखकर फायर करते हुए जंगल के अंदर भाग गए, पुलिस टीम द्वारा मौके से बंधक दिलीप पुत्र शिवदयाल धाकड़ उम्र 30 साल,शिशुपाल पुत्र ब्रजमोहन धाकड़ उम्र 20 साल, कल्याण पुत्र रामचरण धाकड़ उम्र 37 साल, रघुवीर पुत्र मोरु प्रजापति उम्र 30 साल एवं रामगोपाल पुत्र शंकर धाकड़ उम्र 61 साल को सकुशल मुक्त करवाया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी गोवर्धन उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह यादव, आरक्षक लाल सिंह, हुकुम सिंह रावत, वहीद खान , विनोद राठौर एवं आरक्षक चालक नीरज तिवारी की सराहनीय भूमिका रही।

0 टिप्पणियाँ