Music

BRACKING

Loading...

पशुपालन मंत्री ने पशु आहार संयंत्र पहुंचकर देखी पशु आहार निर्माण की प्रक्रिया 

पशुपालन मंत्री ने पशु आहार संयंत्र पहुंचकर देखी पशु आहार निर्माण की प्रक्रिया 

शिवपुरी | 18-सितम्बर-2019    प्रदेश के पशुपालन, मछुआ कल्याण तथा मत्स्य विकास मंत्री श्री लाखन सिंह यादव ने विश्व बैंक वित्त पोषित ग्वालियर सहकारी दुग्ध संघ मर्यादित द्वारा शिवपुरी में संचालित पशु आहार संयंत्र का निरीक्षण कर संयंत्र में बनाए जा रहे सुदाना पशु आहार की प्रक्रिया को बारीकी से देखा एवं संबंधित अधिकारियों से जानकारी भी ली। 
    इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री बैजनाथ सिंह यादव, विधायक पोहरी श्री सुरेश राठखेड़ा, नगर पालिका परिषद शिवपुरी के अध्यक्ष श्री मुन्नालाल कुशवाह, पूर्व विधायक श्री महेन्द्र सिंह यादव, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री अनिल शर्मा अन्नी, पशुपालन विभाग के संचालक डॉ.आर.के.रोकड़े, संयुक्त संचालक पशुपालन डॉ.अशोक सिंह तोमर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी ग्वालियर सहकारी दुग्ध संघ डॉ.एम.एल.त्यागी, पशु आहार संयंत्र प्रभारी श्री एम.के.धाकड़, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एच.पी.वर्मा, अपर कलेक्टर श्री आर.एस.बालोदिया, उपसंचालक पशु डॉ.एम.के.तमौरी सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण आदि उपस्थित थे। 
    पशु आहार संयंत्र प्रभारी श्री एम.के.धाकड़ ने इस दौरान बताया गया कि विश्व बैंक के सहयोग से जनवरी 2017 में पशु आहार संयंत्र की स्थापना की गई थी। शुरू में 300 टन पशु आहार का निर्माण किया गया। उन्होंने बताया कि संयंत्र के माध्यम से 100 मैट्रिक टन प्रतिदिन और 2500 मैट्रिक टन प्रतिमाह स्वचलित मशीनों द्वारा निर्माण किया जा रहा है। निर्मित पशु आहार की गुणवत्ता की जांच के लिए अत्याधुनिक प्रयोगशाला भी स्थापित की गई है। उन्होंने बताया कि पशु आहार संयंत्र से ग्वालियर-चंबल संभाग के जिलों के साथ-साथ म.प्र. के उज्जैन एवं राजगढ़ एवं राजस्थान के कोटा, बूंदी में भी विक्रय किया जा रहा है। प्रत्येक पशु आहार के बैग का वजन 50 किलों है। 
    पशुपालन मंत्री ने इस दौरान ग्वालियर सहकारी संघ मर्यादित द्वारा संचालित दुग्ध शीत केन्द्र का भी निरीक्षण किया। संयंत्र द्वारा प्रतिदिन लगभग 3 हजार लीटर दूध संकलित किया जा रहा है।  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ