Music

BRACKING

Loading...

किसान संघ ने भरी हुंकार, सूत्रीय मांगों को लेकर निकाली रैली और समस्याओं के संदर्भ में सौंपा ज्ञापन

किसान संघ ने भरी हुंकार, सूत्रीय मांगों को लेकर निकाली रैली और समस्याओं के संदर्भ में सौंपा ज्ञापन
शिवपुरी- 16/09/2019 को  भारतीय किसान संघ ने हमेशा सर्वहारा वर्ग के विकास की सोच को परिलक्षित किया है जिसमें खासकर किसानों के साथ हर सुख-दु:ख में किसान संघ अपनी संवेदनाऐं रखता है लेकिन देखने में आ रहा है कि मप्र की कांग्रेस सरकार ने किसानों के हितों पर कुठाराघात  करना शुरू कर दिया है जो कि बर्दाश्त नहीं किया जाएगा,आज किसान संघ किसानों के हितों में अपनी 24 सूत्रीय मांगों को लेकर लामबंद्ध हुआ है और यदि इन समस्याओं का उचित समय पर हल नहीं निकला तो किसान उग्र होगा और धरना, प्रदर्शन और ज्ञापनबाजी नहीं बल्कि भूख हड़ताल कर अपना हक प्राप्त करने को बाध्य होगा। यह बात कही भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष कल्याण सिंह यादव (बंटीभैया) ने जो स्थानीय तात्याटोपे समाधि स्थल पर किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर आयोजित भारतीय किसान संघ के धरना प्रदर्शन कार्यक्रम के माध्यम से मप्र कांग्रेस सरकार के विरूद्ध हुंकार भर रहे थे। इस दौरान प्रांत मंत्री पवन शर्मा (भाटी) ने भी किसानों के अधिकारों को लेकर अपनी बात रखी और किसानों को मिलने वाले फसल लाभ में अवरोधक बन रही कांग्रेस सरकार को चेतावनी दी कि किसानों के अधिकारों में वह बाधक ना बने साथ ही किसानों को उनकी उपज का मूल्य और अन्य 24 सूत्रीय मांगों पर अविलंब ध्यान देकर उन्हें पूर्ण करने की ओर कारगर कदम उठाना चाहिए। इस दौरान अन्य किसान नेताओं ने भी मंच से अपनी आवाज उठाकर किसान हितों की बात कही और अंत में मौजूद हजारों किसानों ने तात्याटोपे समाधि स्थल से रैली निकालते हुए कलेक्टे्रट परिसर पहुंचकर माननीय मुख्यमंत्री के नाम पर जिलाधीश को ज्ञापन सौंपा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ