स्कूलों की स्थिति में दिखना चाहिए सुधार- कलेक्टर
-
शिवपुरी | 16-सितम्बर-2019 जिले में संचालित शासकीय स्कूलों की स्थिति और बेहतर बनाने एवं बच्चों को गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्रदान करने की दिशा में एक पहल की गई है। जिसके तहत सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को स्कूल आवंटित किए गए है। अधिकारियों को स्कूल में जाकर भ्रमण कर स्कूल की अवसंरचना के साथ-साथ शिक्षा की स्थिति को देखना है और इस संबंध में अपनी रिपोर्ट देना है और सुधार के लिए काम करना है। कलेक्टर श्रीमती अनुग्रहा पी ने सभी जिला अधिकारियों को निर्देश दिए है कि सभी अधिकारी स्कूलों का भ्रमण करें। स्कूलों की स्थिति में सुधार दिखना चाहिए।
उन्होंने कहा है कि सभी अधिकारी उन्हें आवंटित किए गए स्कूलों में माह में कम से कम दो बार भ्रमण अवश्य करें। भ्रमण के दौरान स्कूलों में मिलने वाली कमी से जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केन्द्र को अपनी रिपोर्ट दें। इसका उद्देश्य यह है कि शासकीय स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्रदान की जा सके। उन्होंने कहा है कि शाला उपकार योजना पर भी बेहतर काम किया जा सकता है। इस योजना के तहत अधिकारी स्कूलों के विकास के लिए दान कर सकते है। साथ ही अन्य संस्थाओं को भी जोड़ सकते है। जिससे स्कूलों में फर्नीचर आदि सुविधाए मुहैया कराई जा सकती है।
0 टिप्पणियाँ