भोपाल. अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के शिलान्यास की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 5 अगस्त, 2020 (बुधवार) को अयोध्या में एक नया अध्याय लिखा जाएगा। राम मंदिर के लिए इस देश ने बहुत लंबा इंतजार किया है। लेकिन ये सपना आप पूरा हो रहा है। अयोध्या में राममंदिर निर्माण के लिए भाजपा द्वारा 1990 में निकाली गई रथ यात्रा मील का पत्थर साबित हुई। लेकिन क्या आप ये जानते हैं भाजपा में पहली बार राम मंदिर निर्माण का प्रस्ताव कौन लेकर आया था?
1988 में रखा गया था प्रस्ताव
अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए लंबे समय से आंदोलन चल रहे थे। लेकिन सोमनाथ से लालकृष्ण आडवाणी के द्वारा निकाली गई रथयात्रा ने इस देश के लोगों को रामजन्मभूमि आंदोलन से जोड़ दिया था। 1988 में बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यपरिषद की बैठक में मंदिर निर्माण के लिए राजमाता विजयाराजे सिंधिया पहली बार प्रस्ताव लेकर आईं थीं। इसी प्रस्ताव के बाद राम मंदिर मुद्दा बीजेपी के प्रमुख एजेंडे में शामिल हो गया। राजमाता विजयराजे सिंधिया भाजपा की संस्थापक सदस्य थीं और उनके प्रस्ताव के बाद ही रथ यात्रा का आयोजन किया गया था।
0 टिप्पणियाँ