Music

BRACKING

Loading...

आई.टी.आई. डभरा में 11 जुलाई को रोजगार पंजीयन शिविर, पंजीयन मार्गदर्शन का होगा आयोजन


जांजगीर-चांपा 08 जुलाई 2022/ जिला रोजगार कार्यालय जांजगीर चांपा द्वारा युवाओं को सुविधा प्रदान की दृष्टि से शासकीय आई.टी.आई. डभरा में रोजगार पंजीयन शिविर, पंजीयन मार्गदर्शन का आयोजन 11 जुलाई सोमवार को किया जा रहा है।    

     जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि पंजीयन शिविर में नया पंजीयन एवं नवीनीकरण का कार्य किया जावेगा। नया पंजीयन के लिए सभी युवाओं को च्वाईस सेंटर से ऑनलाईन कराकर सत्यापन हेतु अपने समस्त शैक्षणिक योग्यता एवं जाति निवास आदि प्रमाण पत्रों की मूल प्रति एवं आधार कार्ड की छायाप्रति के साथ स्वयं उपस्थित होना अनिवार्य होगा। पंजीयन का कार्य प्रातः 11.00 बजे से 3.00 बजे तक किया जावेगा।

     उक्त रोजगार पंजीयन शिविर एवं पंजीयन मार्गदर्शन में भाग लेने के इच्छुक युवा अपने मूल प्रमाणपत्र एवं आधार कार्ड की छायाप्रति के साथ स्वयं उपस्थित होकर रोजगार पंजीयन, नवीनीकरण, पंजीयन मार्गदर्शन में भाग ले सकते है एवं अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय जांजगीर चांपा से संपर्क कर सकते है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ