Music

BRACKING

Loading...

शिवपुरी : 70,साल की माँ के साथ लूट कर की हत्या

 


शिवपुरी। कोलारस थाना क्षेत्र में गांधी पेट्रोल‎ पंप के पास स्थित अपने खेत पर ‎अकेली 70 साल की बुजुर्ग महिला‎ की किसी ने बेरहमी से हत्या कर‎ दी है। हत्यारोपियों ने नाक से सोने‎ की लौंग, पैरों से चांदी के कड़े ‎ निकालकर लाश गड्ढे में फेंक दी‎ थी। घटना के वक्त बेटा मजदूरों‎ को छोड़ने गया था। लौटने पर मां‎ कहीं नजर नहीं आई। पुलिस ने‎ अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस‎ दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।‎ जानकारी के मुताबिक संजीदा‎ (70) पत्नी रामजीलाल धाकड़‎ निवासी रामनगर हाल होटल‎ फूलराज के सामने कोलारस‎ बुधवार को गांधी पेट्रोल पंप के‎ पास पडौरा स्थित अपने खेत पर‎ थी। संजीदा का बेटा पुरुषोत्तम‎ धाकड़ 12 जुलाई की देर शाम 7‎ बजे से 7.30 बजे के दरम्यान‎ लेबर को छोड़ने पडोरा गांव तक‎ आ गया। इस दौरान खेत पर‎ संजीदा धाकड़ अकेली थी। बेटा‎ जब लौटा तो मां कहीं भी नजर‎ नहीं आई।‎

खेत पर ढूंढा तो 200‎ मीटर दूर गड्ढे में लाश मिली‎ खेत पर तलाशने के बाद पता नहीं‎ चला तो रिश्तेदारों को कॉल‎ लगाया। अंदर जाकर ढूंढा तो‎ चप्पलें दिखाईं दीं, और आगे जाने‎ पर टिफिन पड़ा दिखा। आगे चलने‎ पर संजीदा के कपड़े पड़े नजर‎ आए। महिला जहां बैठी थी, वहां‎ से 200 मीटर दूर स्थित गड्ढे में मृत‎ नजर आई। महिला को गला‎ दबाकर अथवा डुबोकर हत्या की‎ आशंका है। नाक से लौंग व पैरों से‎ कड़े गायब होने पर घटना लूट-पाट‎ के इरादे से अंजाम देना प्रतीत हो‎ रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ