Music

BRACKING

Loading...

MP : नशामुक्ति अभियान निरंतर सख्ती से चलेगा

  


एक लाख लीटर से अधिक अवैध शराब जप्त

नीमच में 14 किलो से अधिक स्मेक जप्त


मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशानुसार प्रदेश में नशामुक्ति अभियान निरंतर सख्ती से चलेगा। नशे का अवैध कारोबार करने वालों को किसी कीमत पर छोड़ा नहीं जायेगा। अभियान में मंगलवार को नीमच में 14 किलो 500 ग्राम स्मेक जप्त की गई। रीवा में गांजा तस्करी करने वाले 2 तस्कर के अवैध मकान ढहा दिये गये। अब तक एक लाख लीटर से अधिक अवैध शराब जप्त की जा चुकी है।

प्रदेश में नशामुक्ति अभियान में एनडीपीएस एक्ट में अब तक 3303.068 ग्राम मादक पदार्थों की जप्ती की गई है। प्रदेश में नशामुक्ति अभियान में कार्यवाही करते हुए एक लाख 2 हजार 698 लीटर से अधिक अवैध शराब जप्त की गई है। इसमें 14 हजार 29 आरोपी के विरूद्ध 13 हजार 714 प्रकरण पंजीबद्ध किये गए हैं। प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार को रोकने के लिये व्यापक तौर पर जन-जागरूकता कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं। अब तक विभिन्न जिलों में 8 हजार 372 जन-जागरूकता कार्यक्रम चलाये जा चुके हैं।

मंगलवार को नशामुक्ति अभियान में अशोकनगर में 19 और सागर में 12 होटल और ढाबों पर चेकिंग की गई। नीमच में स्मेक के साथ ही 13 किलो डोडा चूरा भी जप्त किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ