शिवपुरी, / म.प्र.राज्य सहकारी निर्वाचन प्राधिकारी एम.बी.ओझा द्वारा दुग्ध उत्पादक सहकारी संस्था मर्या.कूड़ा के संचालक मण्डल के निर्वाचन हेतु सहकारी निरीक्षक विनीता सक्सेना को रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। संस्था द्वारा निर्वाचन में कोई रूचि नहीं ली गई है जिससे प्रकिया प्रारंभ नहीं हो सकी है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संस्था की निर्वाचन प्रक्रिया अधिनियम नियमों एवं उपविधियों के प्रावधानों के अंतर्गत पूर्ण करवाया जाना सुनिश्चित करें।
जारी कार्यक्रम के तहत आमसभा की सूचना एवं निर्वाचन कार्यक्रम जारी किए जाने की तिथि 8 फरवरी, नामांकन पत्र प्रस्तुत किए जाने की तिथि 15 फरवरी तथा नामांकन पत्रों की जांच एवं वैध नामांकन पत्रों की सूची का प्रकाशन की तिथि 16 फरवरी, नामांकन पत्रों की वापसी, चुनाव लड़ने वाले अंतिम उम्मीदवारों की सूची का प्रकाशन एवं चुनाव चिन्हों का आवंटन की तिथि 17 फरवरी, विशेष साधारण सम्मेलन में मतदान एवं मतगणना की तिथि 22 फरवरी, रिक्त स्थानों के सहयोजन की तिथि 23 फरवरी, अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष तथा अन्य संस्थाओं में भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों के निर्वाचन हेतु सूचना जारी किए जाने की तिथि 23 फरवरी तथा अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष एवं अन्य संस्थाओं में भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों के निर्वाचन की तिथि 26 फरवरी निर्धारित की गई है।
0 टिप्पणियाँ