शिवपुरी। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस द्वारा सोमवार को शिवपुरी सहित पूरे मध्य प्रदेश में महिलाओं पर बढ़ते अत्याचारों के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज़ोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री मोहन यादव की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेश में बेटियों की सुरक्षा पर सरकार असफल साबित हो रही है।
प्रदर्शन में जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष शशि शर्मा ने कहा कि "मध्य प्रदेश को क्राइम कैपिटल फॉर डॉटर घोषित किया जाए।" उन्होंने कहा कि सरकार की नाकामी की वजह से महिलाएं कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं न घर में, न स्कूल में और न ही समाज में। उन्होंने मांग की कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए स्वतंत्र टास्क फोर्स बनाई जाए और प्रभावित जिलों जैसे भोपाल, इंदौर, रतलाम और झाबुआ में फास्ट ट्रैक कोर्ट की स्थापना की जाए।
प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में शुरू किए गए "बेटी बचाओ अभियान" का हवाला देते हुए कांग्रेस ने सरकार से पूछा कि आखिर वूमेन सेफ्टी पर अब तक कोई ब्लूप्रिंट सार्वजनिक क्यों नहीं किया गया। उन्होंने मांग की कि 2023 से अब तक सुरक्षा योजना की जानकारी पब्लिक डोमेन में जारी की जाए।
प्रदर्शन के दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने जुलाई माह की कुछ दर्दनाक घटनाओं का ज़िक्र करते हुए कहा कि ओडिशा की एक बच्ची ने यौन उत्पीड़न व प्रताड़ना से तंग आकर आत्मदाह कर लिया। ग्रेटर नोएडा में 11 वर्षीय बच्ची ने न्याय न मिलने पर फांसी लगाकर जान दे दी।
यह घटनाएं इस बात का प्रमाण हैं कि बेटियों के लिए समाज आज भी असुरक्षित बना हुआ है।
प्रदर्शन में शामिल प्रमुख नेताओं में करैरा ब्लॉक अध्यक्ष लाली भदौरिया, शिवपुरी ब्लॉक अध्यक्ष कल्पना सनोरिया, उपाध्यक्ष लक्ष्मी रावत, वरिष्ठ नेत्री मुन्नी राजा, भावना अहिरवार, राजकुमारी, पिंकी जाटव, अनीता मंजूस शाक्य, प्रीति बाथम, लता शाक्य, मनीषा सेन, योगिता बिजोल, नेहा बाथम प्रमुख थीं।
साथ ही जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय सिंह चौहान, शहर अध्यक्ष मोहित अग्रवाल, अरुण प्रताप सिंह, अनिल शर्मा, दिनेश वशिष्ठ, दयाल जाटव, मुन्नालाल सुमन, जितेंद्र शिवहरे, मोहन अग्रवाल, संजय हरसाना (कोलारस), मोनू सोलंकी (नरवर), हबीब खान, पुरुषोत्तम रावत (करैरा), भारत रावत (शिवपुरी), अजय रोहिणी सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे।
कांग्रस का आरोप है कि सरकार केवल प्रचार में व्यस्त है जबकि बेटियों की सुरक्षा पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है।
0 टिप्पणियाँ