Music

BRACKING

Loading...

MP NEWS : उत्कृष्ट कार्य, अनुकरणीय कर्तव्यबोध और जनसेवा का प्रमाण है पदक: राज्यपाल श्री पटेल

 


राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा है कि राष्ट्रपति पुलिस पदक जैसा प्रतिष्ठित अलंकरण निःसंदेह आपके उत्कृष्ट कार्यअनुकरणीय कर्तव्यबोध और जनसेवा के प्रति अटूट समर्पण का प्रमाण है। यह सम्मानकेवल व्यक्तिगत उपलब्धि का नहीं बल्कि प्रदेश पुलिस के सामूहिक संकल्प की सफलता का प्रतीक है। यह पदक उस त्यागसमर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की पहचान है जो अपने समाज और राष्ट्र को प्राथमिकता देकर निभाया है।

राज्यपाल श्री पटेल शनिवार को राष्ट्रपति के वीरता पदकविशिष्ट सेवा पदकसराहनीय सेवा पदक प्राप्तकर्ता पुलिस अधिकारी- कर्मचारियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने सभी पदक प्राप्तकर्ताओं को बधाई और शुभकामनाएं दी। राज्यपाल श्री पटेल ने पदक प्राप्तकर्ताओं के परिजनों को भी इस महत्वपूर्ण उपलब्धि में सहयोग देने विशेष रूप से धन्यवाद दिया। राजभवन के सांदीपनि सभागार में आयोजित समारोह में अपर मुख्य सचिवगृह श्री जे.एन. कंसौटिया भी मौजूद रहे।

कमजोर वर्गों के प्रति रखें सहानुभूति

राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि हर नागरिक की सुरक्षा और पीड़ितों को न्याय दिलानापुलिस की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। सक्रियसंवेदनशील और सशक्त पुलिसस्वस्थ और आदर्श समाज के लिए जरूरी है। उन्होंने कहा कि जनता के लिए पुलिस का अच्छा व्यवहार बहुत मायने रखता है। यह पुलिस के सामाजिक दायित्वों की सफलता में बड़ी भूमिका निभाता है। इसलिए पुलिस केवल कानून व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं रहें बल्कि सामाजिक सरोकारों में अपनी भूमिका को निरंतर विस्तारित करें। राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि ऐसा सामाजिक वातावरण बनाएं जिसमें आमजन और पुलिस के बीच भय नहीं भरोसे का मजबूत संबंध रहे। पुलिस समाज के गरीबवंचितदिव्यांग और कमजोर वर्ग के प्रति सहानभूति का भाव रखकर काम करें।

राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि आज का यह अवसर आपके अभिनंदन के साथ भविष्य की जिम्मेदारियों और चुनौतियों को और अधिक गंभीरता से निभाने के संकल्प का भी है। पदक की चमक आपकी वर्दी में चार चांद लगाती है। इसलिए आप सभी का परम दायित्व है कि वर्दी की मर्यादाआन-बान और शान को हमेशा बनाएं रखें। जिस गरिमा के साथ यह सम्मान प्राप्त किया हैभविष्य में भी अपने कार्य और उपलब्धियों से आमजन के लिए प्रेरणा बनेंगे।

राज्यपाल श्री पटेल ने पदक प्राप्तकर्ता पुलिस अधिकारी- कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया और प्रशंसा-पत्र प्रदान किया। पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाना ने स्वागत उद्बोधन दिया। उन्होंने प्रदेश पुलिस की विशेष उपलब्धियों और कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी। आभार अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एस.ए.एफ. श्री चंचल शेखर ने व्यक्त किया। समारोह में राज्यपाल के प्रमुख सचिव डॉ. नवनीत मोहन कोठारीमहानिदेशक जेल श्री वरूण कपूरपुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारीपदक प्राप्तकर्ता और उनके परिजन उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ